Frequently Asked Questions
1Q. A और B plans में क्या फ़र्क है?
1A. दोनोे plans में service एक तरह की ही मिलती है सिर्फ़ फ़र्क है Registration Amount और Settlement Amount का। Plan A में Registration Amount कम है तो Settlement Amount ज़्यादा और Plan B से compare करें तो Plan B का Registration Amount ज़्यादा है लेकिन Settlement Amount कम है।
2Q. Settlement Amount पहले क्यों ले लिया जाता है?
2A. Settlement Amount रिश्ता तय हो जाने पर मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है। मिलवाने के बाद ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने पैसे नहीं दिए। इसलिए Settlement Amount दोनों party को मिलाने से पहले ले लिया जाता है और अगर किसी वजह से मिलने के बाद बात नही बनती है तो Settlement Amount के सारे पैसे वापस कर दिए जाते हैं। ऐसा website पर भी लिखा है और रसीद जो रजिस्ट्रेशन के बाद दी जाती है उस पर भी यह बात लिखी हुई है।
3Q. रिश्ता नहीं लगने पर Settlement Amount वापस मिल पाएगा इसकी क्या guarantee है?
3A. ऐसा हमारी website पर लिखा है और ऐसा Registration रसीद पर भी लिखा है जिसे हम sign करके देते हैं। और ऐसा कोई भी case कोई बता दे कि रिश्ता नही लगने पर उसके Settlement Amount के पैसे वापस नही किए गए हैं तो साबित करने वाले को Rs 20000 की रक़म दी जाएगी।
4Q. रिश्ता कितने दिन में मिल पाएगा?
4A. रिश्ता मिल पाएगा या नही इसकी कोई guarantee नही है। हमारी कोशिश और सभों की दुआ और अल्लाह की मर्ज़ी से रिश्ता तय पाता है। हम सिर्फ़ एक ज़रिया हैं। इसलिए Registration कराने से पहले यह बात अच्छी तरह समझ लें।
5Q. Google पर कुछ reviews यह बताते हैं के यह एक बहुत बड़ा scam है और Al-Khidma में सिर्फ़ पैसे लिए जाते हैं और ठगी होती है?
5A. ऐसी ही जे़हनियत के लोगों की तादाद आज के दिन में ज़्यादा है। यह लोग खुराफ़ाती और गंदी तबीयत के लोग हैं। यह या तो वह लोग हैं जिन्होंने Registration करवाया लेकिन रिश्ता नही मिल पाया या इन्हें फ्री में सर्विस चाहिए या कुछ हमारे competitors जिनकी दाल अब नही गल पा रही है इसलिए अपनी तालीम और किस background से आते हैं उसकी मिसाल पेश करते हुए ऐसे post करते हैं। गौरतलब है कि ऐसे जितने भी लोगों ने गलत reviews किए हैं इन लोगों ने नाम बदलकर (जैसे Just it, Rock the World, Over Simplified, Online Learning Platform, Md Jami, Maaz Ahmed, Rashid Ahsan) review किया है। और तो और पहले 4 लोगों ने एक ही दिन में 4 bad reviews किए हैं। ऐसे लोग क्या जवाब देंगे अल्लाह को, ना मालूम। सारी बातें साफ-साफ website पर लिखने और फिर सब कुछ पढ़ने और समझने के बावजूद अपनी मर्ज़ी से Registration कराते हैं और फिर रिश्ता ना मिलने पर ऐसी गंदी हरकतें करते हैं। बस अल्लाह ऐसे लोगों को बेहतर हिदायत दे।
6Q. Registration Amount pay करने का क्या link है?
6A. ऐसा कोई link नही है। Registration Amount Google Pay या Bank Transfer के ज़रिए अदा किया जा सकता है। Payment मिलने के बाद रसीद WhatsApp से भेज दी जाती है।

Comments
Post a Comment